25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

तेज रफ्तार पिकअप बनी छात्रा के लिए यमराज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सड़को पर तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण आये दिन सड़कों पर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सारस चौराहे के पास सुबह अनियंत्रित पिकप ने स्कूटी सवार एक छात्रा को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।

दरअसल शहर क्षेत्र के व्यस्तम चौराहों में से एक सारस चौराहे पे पास सुबह स्नातक की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को अनियंत्रित पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी, छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकप तेजी से आकर स्कूटी से टकरा गया जिससे छात्रा की मौत हो गयी, मौके पर पहुंचे सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी की मानें तो पिकप की टक्कर से छात्रा की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पिकप चालक मौके से फरार हो गया है मगर पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest