15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

तेज रफ्तार ने ले ली मोटरसाइकिल सवारो की जान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। बीती रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के सलोन जायस मार्ग पर धरई चौराहा के पास तेज रफ़्तार दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे दो बाइक सवारो की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल मॉ बेटी को पहले सी एच सी नसीराबाद फिर जिला अस्पताल रायबरेली वहॉ से देर रात हालत ख़राब देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सैंटर लखनऊ रिफर कर दिया है| बीती रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के सलोन जायस मार्ग पर धरई चौराहे के पास दो बाइक संख्या यूपी 33ए वी तथा यूपी 33 बी ए 7066 की आमने सामने की भिड़न्त हो गयी जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी जबकि एक महिला व उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहॉ उन्हें देर रात हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सैंटर लखनऊ रिफर किया गया है |बताते हैं कि डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी नन्हेलाल 30 वर्ष अपनी पत्नी रीता 27 वर्ष व उसकी बेटी लज्जो 7 वर्ष के साथ जायस थाना क्षेत्र के क़ाजी पुर तेलयानी गांव में एक कार्यक्रम में गए थे रात में वापस लौटते समय नसीराबाद थाना क्षेत्र के धरई बाजार के पास सामने से तेज रफ़्तार आरही बाइक से जा भिड़ी जिसमे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद भेजवाया जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अधीक्षक ने नन्हेलाल व दूसरी बाइक सवार के घायल बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया और घायल मृतक नन्हेलाल की पत्नी रीता देवी व बेटी हालत की गम्भीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया लेकिन वहॉ से भी उन्हें देर रात ट्रामा सैंटर लखनऊ रिफर किया है पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेजा है।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest