26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक रौंदा युवक की हुई दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर सई नदी के पुल के पास एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पुत्र पवन कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम शिव गोविंद खेड़ा पोस्ट संदना जिला उन्नाव मोटरसाइकिल से अपने गांव से बुआ को लेकर उनके घर नंदा खेड़ा भेजने गया था ।वहां पर भेज कर जब वह अपने घर लौट रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अभिषेक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भयानक थी की मोटरसाइकिल ट्रक में फस कर काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई जिससे मोटरसाइकिल में आग लग गई और मोटरसाइकिल भी बुरी तरीके से चल गई ।इस दर्दनाक हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest