36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने भूतपूर्व जवान को मारी टक्कर हादसे में हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (लालगंज) लालगंज कोतवाली क्षेत्र तेज रफ्तार ट्रक ने बीती रात भूतपूर्व सेना के जवान को टक्कर मार दी हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई मृतक महेंद्र शुक्ला उर्फ भोला शुक्ला पाँच वर्ष पूर्व सेना से रिटायर्ड हो कर घर आये थे।सेना में रहते हुए अपनी अंतिम डियूटी लेह लद्दाख पूरी कर रिटायर्ड हो गए गांव आ कर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में गनमैन के पद नौकरी कर ली थी। रोज की तरह अपनी रात्रि डियूटी के लिए घर से निकलें थे। हाइवे मोड पर पहुंचे थे । कि तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई मृतक महेंद्र शुक्ला उम्र 55 वर्ष निवासी ऐहार अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गए घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी उषा शुक्ला और तीन पुत्रियां उनकी अर्पिता शुक्ला संचिता शुक्ला अंकिता शुक्ला और बूढ़ी मां का घटना से रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest