14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बुझा दिए दो घरों के चिराग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। तेज रफ्तार ट्रक ने फिर तांडव मचाते हुए दो घरों के चिराग को बुझा दिया आए दिन तेज रफ्तार ट्रकों व टैंकरों की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है ताजा मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कानपुर मार्ग के गुलरिया गांव के पास का है जहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किरहार के रहने वाले राजू पुत्र रामेश्वर, राजेंद्र पुत्र केसर लाल व ग्राम लल्ला सिंह का कोर्ट मजरे प्रयागपुर नदौरा के रहने वाले केसर लाल का भांजा चंद्र भवन पुत्र ओमप्रकाश किसी कार्य से मोटरसाइकिल से बाहर गए हुए थे लौटते समय शाम लगभग 7:30 बजे गुलरिया चौराहे के पास जैसे ही वह अपने गांव जाने के लिए मुड़े तभी जमुनापुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और तीनों युवको को रोंदते हुए आगे बढ़ गया जिससे चपेट में आए किरवाहार गांव के रहने वाले राजेंद्र पुत्र केसर लाल व ग्राम लल्ला सिंह का कोट मजरे प्रयागपुर नदौरा के रहने वाले चंद्र भवन पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई व किरवार गांव के रहने वाले राजू पुत्र रामेश्वर को गंभीर चोटे आई जिसे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही मौत की सूचना पाकर मृतक राजेंद्र वह चंद्र भवन के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest