12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। तेज रफ्तार ट्रक ने कुबना नइया नाला पुल के पास महराजगंज से हलोर की तरफ़ जा रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर एक को घर भेज दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पुर निवासी पुन्नवासी पुत्र अंगनू अपने रिस्तेदार के साथ मोटसाइकिल से महराजगंज से हलोर की तरफ जा रहे थे कि कुबना नइया नाला पुल के पास तेजरफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार भतीजे पुर निवासी रामप्रताप (46) पुत्र रामप्रताप व बाइक चला रहे पुन्नवासी गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुन्वासी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया वहीं घायल रामप्रताप की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया है। वही ट्रक चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर ट्रक लेकर रफूचक्कर हो गया।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest