19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

तेजरफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की हुई म्रत्यु, गुस्साई भीड़ ने कार को किया आग के हवाले

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राही मालिन का पुरवा में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब तेज रफ्तार चार पहिया ने साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई , वही उग्र भीड़ ने चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियार का पुरवा निवासी राकेश यादव दही बेचने घर से निकला था जैसे ही वो मालिन का पुरवा के निकट पहुँचा ही था कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आई 20 कार ने साइकल में जोरदार टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जोरदार की राकेश की मौके पर ही मौत हो गई वही आसपास के ग्रामीण ने पहुँचकर कार में सवार लोगों को जमकर पीटा उसके बाद कार को आग के हवाले कर दिया जिसमें आग से कार जलकर खाक हो गई दुर्घटना के बाद हाईवे में भीषण जाम लग गया सूचना मिलते ही मील एरिया व भदोखर पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest