27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

तीन से होगा हिंद महोत्सव, फिल्मी सितारों व कई बड़ी हस्तियों का होगा जमावड़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सामाजिक समरसता विकास एवं लोक हितार्थ उद्देश्यों को लेकर आगामी तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक हिंद महोत्सव का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक हरिवंश सिंह चैहान ने पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किया गया था। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि टाॅप वन इवेंट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में कवि सम्मेलन, मुशायरा, सूफी नाइट, म्युजिकल योगा, वाद विवाद प्रतियोगिता भजन संध्या, बृज की होली, टैलेंट शो आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ महोत्सव में विभिन्न वस्तुओं के स्टाल, बच्चों के झूले, आदि भी मनोरंजन के लिए उपलब्द्द होगें। इसी के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों के सुप्रसिद्ध वस्तुओं के स्टाल भी होंगे। प्रदेश सरकार के अद्दिकारी व फिल्मी सितारे भी महोत्सव की शोभा में चार चाॅद लगायेंगे। इस अवसर पर गौरव त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, अंकित तिवारी, भावेश चंदेल, मो. आमिर, शिवेंन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest