15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के बीआरसी घोरवारा में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डलमऊ ब्लॉक व गौरा ब्लाक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया खेलकूद में 50 मीटर की दौड़ में अनुज ने प्रथम स्थान हासिल किया विकास ने द्वितीय तथा सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सुलेख प्रतियोगिता में शशि भान ने प्रथम दामिनी ने द्वितीय तथा विकास ने तृतीय स्थान कुर्सी दौड़ में शशि भान ने प्रथम शिवम ने द्वितीय और अनूप ने तृतीय स्थान वही इस प्रतियोगिता में दिव्यांग व विकलांग छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रतियोगिता के तहत विकलांग छात्र-छात्राओं ने 20 मीटर दौड़ में मोहिनी ने प्रथम अंजलि ने द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान ब्रेन लेखन में मोहनी ने प्रथम अंजलि ने द्वितीय तथा प्रांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में उपस्थित शैलेश मौर्य ने बताया कि विश्व दिव्यागता दिवस के अवसर पर यह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने खेलकूद में प्रतिभागी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस अवसर पर लगभग 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से 22 बालक एवं 20 बालिकाएं उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest