20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

डेंगू वेक्टरजनित रोग, फाइलेरिया, मलेरिया संचारी रोगों के बचाव के उपाये जन-जन को बताये : डीएम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने चतुर्थ संचारी रोग नियंत्रण अभियान, फाइलेरिया, मलेरिया नियंत्रण अभियानों को 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलाये जा रहे अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिये है। जागरूकता, पोस्टर, पम्पपलेट कार्यशाला आदि से माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाये लोगों को बताया जाये कि जल भराव न होने दें तथा जहां जलभराव हो तो मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल ऑयल डालकर मच्छरों के लारवा को नष्ट करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश सीएमओ, सीएमएस, डीआईओएस, बीएसए, ईओ, डीडीओ, डीपीआरओ, डीपीओ, कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों आदि अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन भली-भांति करें। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया अभियान 25 नवम्बर से शुरू किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण तैयारियों को किसी भी की कोताही न बरती जाये।

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने निर्देश दिये कि कार्ययोजना के अनुरूप कार्यवाही करे तथा नियमित रिपोर्ट नोडल अधिकारी तथा मलेरिया अधिकारी दे प्रस्तुत करें। जिन व्यक्ति की डेगू होने की पुष्टी होने की दशा में उनके घरों के आस-पास व 100 मीटर की दूरी पर सघन फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव सीएमओ, डीपीआरओ, बीडीओ, ईओ आदि अधिकारी कराये। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रभावी ठोस एवं तरल कचरे के साथ ही जल भराव को भी हटवाया जाये। वेक्टर जनित रोगों के बचाव, रोकथाम, निंदान एवं उपचार की जानकारी मीडिया को भी सीएमओ, ईओ आदि उपलब्ध कराये के साथ ही चिकित्सालयों में प्लेटलेट्स तथा सभी ब्लडग्रुप के ब्लड की उपलब्धता को भी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर से एमडीए फाइलेरिया कार्यक्रम घर-घर जाकर फाईलेरिया रोगथाम के लिए चलाया जाना है जिसके लिए बेहतर माईक्रो प्लान तैयार कर अभियान को सफल बनाया जाये। डेंगू वेक्टरजनित रोग व संचारी रोगों के बचाव के उपाये जन-जन को बताये।

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक चिकित्सालयों में स्पेशल डेंगू वार्ड की स्थापना के साथ ही विद्यालय जाने वालो बच्चों को पूरे हाथ और पैर ढंके हुए कपड़ों को स्कूल जाने के लिए कहा जाये। घर से बाहर दस्तक घर में निवारक कार्यो पर लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए और साथ ही उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाय जो प्रतिबंधात्मक कार्यवाहिया नही करते हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वस्थ रहने की पहली शर्त स्वच्छता को जहां बताया है वही प्रदेश में चलाये गये स्वच्छता अभियान में विषाणुओं से होने वाले अनेक रोगों से नियंत्रण पाया गया है। घर एवं कार्यो के आस-पास नियमित साफ-सफाई रखकर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हम सभी अपने महती भूमिका निभा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू के बचाव के लिए उपाय जानना जरूरी है पानी के सभी बरतनों को पूरी तरह से ढक कर रखे, पुराने टायर, डिस्पोजल, कप कबाड़ इत्यादि में पानी जमा न होने दें डेंगू एवं चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर रूके हुए साफ पानी में पनपते है और दिन के समय कांटते हैं। यदि तेज बुखार के साथ सिरर्दद आंखों के पीछे दर्द जोड़ो और मासपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते और थकान हो तो तत्काल नजदीकी अस्पताल स्वास्थ्य में जाकर सम्पर्क करना चाहिए।

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि एक्यूटइन्सेफलाइटिस सिंड्रोम या दिमागी बुखार एक गम्भीर बीमारी है जिसके कारण मृत्यु या अपगता भी हो सकती है। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है इसलिए बुखार को नज़र अंदाज नही करना चाहिए। चतुर्थ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचारी रोगों पर सरकार का सीधावार सुरक्षित होगा। जागरूकता को बढ़ाना चाहिए तथा अभियान को जन-जन से जोड़ने का आहवान किया गया तथा बचाव बीमारियों में महत्वपूर्ण तरीका है जिसे जानना चाहिए। सरकार इंसेफलाइटिस रोग के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शरद कुमार वर्मा को निर्देश दिये है कि चलाये जा रहे अभियान के बारे में आम जन को अवगत कराये तथा अमल में लाये जाने को कहे। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता तथा मच्छरों के नाश के लिए फॉगिंग मशीन से एक नाली व गढ्ढा में दवा भी छिड़की तथा आहवन किया कि अभियान की सफलता के लिए साफ-सफाई स्वच्छ जरूरी है इस पर ध्यान दें।

अभियान की सफलता के लिए विकास भवन के सभागार कक्ष में एक बैठक का भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल ने भी अभियान से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीमभावना से कार्य करके अभियान को सफल बनाये।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest