36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

डी एम ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को दिखाई हरी झण्डी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी- जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट से जनपद के विभिन्न स्थलों में मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग से आयी मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करवाया। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा लोकतंत्र हमसे, वोट करें गर्व से, वोट है ताकत, लोकतंत्र के पर्व में एक दीप आप का जलाये कृपया वोट अवश्य करें, छुट्टी नही मनायेंगे वोट डालने जायेंगे आदि का नारे लिखे हुए एक्सप्रेस बस द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस के शुभारम्भ के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एफआर डा. राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी सदर शशांक त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना सूचना प्रमोद कुमार आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest