रायबरेली-सलोन chc अस्पताल से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अपने पिता को दिखाने आई बेटी को chc में तैनात डॉक्टर द्वारा मरीज की बेटी के साथ बदतमीजी करते ऑडियो वायरल हो रहा है। डॉक्टर की पहचान डॉ जैसवाल के रुप में हुई है। इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह मरीज अपने पिता का जब इलाज नही हो रहा हैं देखा तो उसने अपने एक परिचित को फोन मिलाकर डॉ साहब से बात करने का निवेदन किया ,बेटी द्वारा निवेदन करना डॉ साहब को नागवारा लगा औऱ सीधे बेटी पर डॉ भड़क गए जिससे बेटी बहुत सहम गई । बेटी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता को कुछ दिनों पूर्व कोरोना का टीका लगा था जिसके दो दिन बाद उनके पिता को तेज बुखार आ गया जिसपर उनकी जाँच कराई गई तो जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ,फिर उन्हें बुखार से संबंधित दवाएं देकर उपचार चालू हो गया आज सुबह जब हालत गंभीर हुई तो इलाज के लिए chc सलोन लाया गया ,जहाँ कई घण्टो तक मरीज को न देखा गया और न ही कोई इलाज चालू किया गया ,मीडिया के दखल देने के बाद मरीज का इलाज चालू किया गया।
जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री लगातार अस्पताल में मरीजों के साथ शालीनता से पेश आने की बात लगातार कह रहे हैं ,लेकिन कुछ ऐसे डॉक्टर जिन्हें मुख्यमंत्री के आदेशों से कोई मतलब नही है ,जो मरीजों को देखना तो दूर उनसे बात तक नही करते हैं ये कोई पहला मामला नही था chc सलोन का इससे पहले भी अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ बत्तमीजी के मामले सामने आए थे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नही करी गई ।
अनुज मौर्य रिपोर्ट














