13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

डीएम ने शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर सई नदी में किया दीपदान

More articles

रायबरेली। किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है।

हम सभी को इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए। शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 07 जनवरी 2026, को पूर्वान्ह 11:30 बजे शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अमर शहीदों को जिलाधिकारी/गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, पीडी डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार व अनिल कुमार मिश्रा अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, अमित मिश्रा, शिव नारायण मिश्रा, अनूप कुमार मिश्र, पीके शर्मा, जीसी सिंह चौहान, मोहम्मद उमर, पूनम तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आदि लोगों उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest