30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

डीएम ने लौह यात्रा को दिखाई हरी झण्डी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहाकि सम्पूर्ण पोषण स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वास्थ्य नियमों का पालन कराना जरूरी है। उन्होंने एफएसएसएआई भारतीय खाद्य सुरक्षा द्वारा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर आम जनमानस में फोर्टिफाइड खाद्य के प्रति जागरूक किये जाने हेतु भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्तर्गत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में राष्ट्रव्यापी साईकिल रैली, जिसे ‘लौह-यात्रा (स्वस्थ भारत यात्रा)’ को डलमऊ तहसील से झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने बताया कि साईकिल रैली भारत वर्ष के छह स्थानों से प्रारम्भ कर दी गयी है, जो जनवरी के अन्तिम सप्ताह में दिल्ली पहुंचेगी। उक्त के क्रम में झारखण्ड रांची से 16 अक्टूबर को ट्रैक-5 से प्रारम्भ साइकिल रैली जो आज नववर्ष एक जनवरी को रायबरेली के विभिन्न स्थानों से अपने गन्तव्य कि ओर कानपुर के लिए प्रस्थान किया। फ्लैग आॅफ कार्यक्रम के बाद लौह यात्रा, साइक्लिंग करते हुए लालगंज, सेमरी होते हुये उन्नाव मार्ग से कानपुर को प्रस्थान किया। एक्टिवेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत यात्रा दल में शामिल सचल खाद्य प्रयोगशाला फूड ‘सेफ्टी आॅन व्हील्स’ द्वारा खाद्य पदार्थो में मिलावट की जांच मौके पर जांच भी की जा रही है। बताया गया कि आम जनमानस तथा खाद्य कारोबारी उपभोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थो जैसे दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मसाले, खाद्य तेल, दाल, अनाज इत्यादि की जांच सचल खाद्य प्रयोगशाला से करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहाकि 16 अक्टूबर विश्व खाद्य दिवस से शुरू किया गया है। जो कि विभिन्न राज्यों से होता हुआ दिल्ली में 27 जनवरी को पहुंचेगा। इसके तहत सम्पूर्ण स्वस्थ जीवन, स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए? क्या-क्या नहीं खाना चाहिए। अधिक नमक, तेल, चीनी, खाने से क्या-क्या शरीर को नुकसान है? जिसे एलईडी के माध्यम से व चल रहे कार्यकर्ता की टीम द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्लस एफ जिसमें सम्पूर्ण पोषण होते हैं कि सामग्री पर बल दिया जा रहा है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest