16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण महिला/पुरूष बन्दियों से जेल की व्यवस्थाओं को लेकर करी पूछताछ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महिला/पुरूष मरीजों की ईलाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते व जेल मैनुयूल के अनुरूप कार्य करे : डीएम-एसपी

रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जिला कारागार में महिला/पुरूष बन्दी गृह का औचक निरीक्षण किया। डीएम-एसपी निरीक्षण के दौरान महिला/पुरूष बन्दियों से जेल की व्यवस्थाओं व उनके बारे में जानकारी ली तथा महिला/पुरूष बन्दियों को आवश्वास दिया कि यदि आप के पास वकील की व्यवस्था नही होने पर आप लोगों को सरकारी वकील की व्यवस्था दी जायेगी। उन्होंने पुरूष चिकित्सालय में मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा। उन्होने उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिये कि मरिजों के ईलाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने जिला कारागार में रसोई घर को भी देखा। निरीक्षण के दौरान चल रहे सीसीटीवी कैमरों व कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुयूल के अनुरूप कराना सुनिश्चित करे। डीएम-एसपी ने निरीक्षण के दौरान महिला/पुरूष बैरक कक्ष में कैदियों से समस्याओं के बारे में पूछा व जानकारी ली। बन्दी महिलाओं से उनकी उपलब्ध कार्ड को देखा तथा जेल खाना व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एक गर्भवती महिला बन्दी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली महिला बन्दी द्वारा बताया गया कि कोई प्रकार की समस्या नही है। उन्होंने जेल चिकित्सक को निर्देश दिये कि महिला की जांच आदि नियामानुसार करें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest