20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

डायल 100 व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे मवेशी को बाहर निकाला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

आवारा मवेशी गिरा कुएं में घंटों मसक्कत के बाद मिली सफलता

लालगंज (रायबरेली)। मामला रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र का हैं जहां ऐहार गांव में आवारा मवेशी कुएं में गिर गया जिसके बाद लोगों का जमावड़ा लगने लगा और इसकी सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी गई और फिर मौके पर फायर ब्रिगेड, डायल हंड्रेड टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। काफी देर ऑपरेशन चला फिर भी किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी।

आपको बता दें की ताजा मामला रायबरेली के ऐहार गांव का है जहां पर एक आवारा सांड कुआं में गिर गया जिसके बाद लोगों का जमावड़ा लगने लगा ।लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आवारा सांड को कुआं से निकालने में असफल रहे फिर तुरंत ट्रैक्टर को बुलाकर रस्से से बांधकर आवारा मवेशी को खींचा गया, जिसके बाद आवारा सांड को बाहर निकाला गया।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest