17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

डलमऊ का लाल अवधेश कुमार पंच तत्व में विलीन

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

डलमऊ रायबरेली – थल सेना में हवलदार के पद पर भटिंडा पंजाब में तैनात डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनियानी मजरे सराय दिलावर ग्राम निवासी अवधेश कुमार कि सोमवार को हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी जिसका पार्थिव शरीर मृतक के पैतृक गांव गुरुवार लगभग एक बजे पहुंचा जहां पर उसके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी ,पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजन दहाड़े मारकर बिलखते हुए रोने पीटने लगे जिससे क्षेत्रीय लोगों की आंखें भी नम हो गई वीर सपूत अवधेश कुमार के पार्थिव शरीर बॉक्स मे होने के बाद पत्नी अंकिता भाई अरविंद कुमार मां पुष्पा देवी पार्थिव शरीर से चिपक कर दहाड़े मारकर रोने लगे मां कहती रही बेटा हमको छोड़कर कहां चले गए हमको भी साथ ले चलो वहीं मृतक का 2 वर्षीय पुत्र अभ्यांश भी सबको रोता भी लगता देख रोने लगा
मृतक हवलदार अवधेश कुमार का अंतिम संस्कार क्षेत्रीय अधिकारियों और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में गंगा तट डलमऊ पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया तिरंगे से ढका मृतक अवधेश कुमार के पार्थिव शरीर से राष्ट्रीय ध्वज को सेना के सूबेदार वीके सिंह और हवलदार अंकित कुमार द्वारा सलामी देते हुए मृतक के पिता रामकुमार को समर्पित किया गया इसी क्रम में मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह द्वारा मृतक सेना के जवान हवलदार अवधेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई 66 बटालियन रायबरेली एनसीसी के सूबेदार सुधीर सिंह हवलदार मनोज कुमार और भूपेंद्र द्वारा सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी गई
मृतक हवलदार अवधेश कुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट डलमऊ ले जाते समय जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और अवधेश कुमार अमर रहे के नारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा अंतिम संस्कार के दौरान पिता रामकुमार द्वारा अपने मृतक पुत्र अवधेश कुमार की चिता को मुखाग्नि दी गई मुखाग्नि देते समय भाई अरविंद कुमार के साथ अन्य परिजन व हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय जनसमूह की आंखें नम हो गई और वीर सपूत अमर रहे के नारे लगाए गए इस मौके पर प्रभारी कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव रमेश जयसवाल वीरेंद्र कुमार रामकिशोर जेपी सिंह आरपी सिंह राजेश चन्द्रा आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest