37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

डंफर ने किशोर को कुचला, मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली/ऊंचाहार। ऊंचाहार कोतवाली के गांव अरखा के निकट इलाहबाद-लखनऊ एनएच मार्ग पर साइकिल सवार किशोर बालक को ट्रक ने रौंद दिया, जिसकी उपचार के दौरान लखनऊ के टमा सेंटर मे मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिये भेजा है। कोतवाली के गांव हरसकरी मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी सन्नी (14) पुत्र कन्हैयालाल किसी कार्य से अरखा गया था जहां इलाहाबाद-लखनऊ एनएच पार करते दौरान ऊंचाहार से इलाहाबाद की ओर जा रहे डंफर ने किशोर को रौंद दिया जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसको सीएचसी से जिला व जिला से लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां टामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक किशोर के पिता ने कोतवाली में अज्ञात नाम पता डंफर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मृतक किशोर का शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा जा रहा है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest