38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

ट्रैक्टर ने मारी कार में जोरदार टक्कर ,7 लोग गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगज (रायबरेली)-रात्रि के अंधेरे मे अबैध रूप से खनन कर रहे जे सी बी और ट्राली ट्रेक्टर ने कुम्भ से नहाकर वापस घर आ रहे कार को मारी जोरदार टक्कर कार बुरी तरह से हुई चकनाचूर कार मे सवार 7 लोगो का जिला अस्पताल मे चल रहा इलाज घटना कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली महराजगज रोड पर स्थित पूरे सडकहा मजरे बल्ला की है जानकारी के मुताबिक राजेश मोर्य निवासी मदन खेड़ा जे सी बी का मालिक और मिट्टी पाटने का ठेका लेते हैं और रात के अंधेरे में ट्राली ट्रेक्टर और जे सी बी से रायबरेली महराजगज रोड पर सडकहा मे मिट्टी डाल रहे थे तभी करीब सुबह 3 और 4 के बीच कुम्भ से नहाकर परिवार के साथ अपने कार से वापस आ रहे कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी ओमप्रकाश चौरसिया को बुरी तरह से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार ओमप्रकाश चोरसिया उनकी पत्नी अनीता चौरसिया अविनाश पुत्र ओम प्रकाश चोरसिया सत्यम पुत्र ओम प्रकाश चौरसिया सरिता पुत्री ओम प्रकाश चोरसिया सहित विशाल और विकास बुरी तरह से घायल हो गए बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाल कर ग्रामीण और पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुँचाया गया कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य /टी पी यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest