20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ट्रेलर ने युवक को रौंदा, उड़े युवक के चिथड़े

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-रायबरेली मार्ग में वलौली गांव के निकट बने बाईपास में बाइक सवार एक युवक को ट्रक (ट्रेलर) ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शव के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह एकत्र किया और पीएम के लिये भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चचिहा गांव निवासी अरूण सिंह (36) पुत्र स्व. मथुरा एक ढाबे में कार्य कर बाइक से अपने घर जा रहा था। वलौली गांव के पास नवनिर्मित बाइपास में जाते समय एक ट्रक उसकी बाइक को रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सडक़ पर पड़े क्षत-विक्षत शव को देखकर राहगीरों का कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर लोगों की भीड़ को मौके से हटाया। मृतक अपने पीछे एक वर्षीय पुत्री को भी छोड़ गया है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। कोतवाली संजय मौर्य ने बताया कि ट्रक व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest