18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

ट्रक व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के बांदा बहराइच राज्य मार्ग पर बीती रात पश्चिम गांव बाईपास के पास ट्रक व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल । घटनाक्रम के अनुसार लालगंज की ओर से ईट से लदा हुआ ट्रैक्टर बछरावॉ की ओर आ रहा था । अचानक बछरावां की ओर से जा रहे एक ट्रक ने पश्चिम गांव बाईपास के पास सामने से जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें राहुल पुत्र श्याम 17 वर्ष एवं आशीष पुत्र अमरनाथ 25 वर्ष निवासी शिवपाल खेड़ा मजरे सगुनी थाना खीरो एवं ट्क चालक संदीप कुमार निवासी जनपद बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें पुलिस की मदद से सीएचसी बछरावॉ लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया ।कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest