23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

ट्रक लोडर की आमने सामने की भिड़ंत में दो की मौके पर हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली): रायबरेली-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ट्रक लोडर की आमने सामने की भिड़ंत में शानिवर देर शाम ड्राइवर सहित दो लोग दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के दौरान राजमार्ग घण्टो बाधित हो गया।पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद शव को गाड़ी के अंदर से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत सुंची चौकी क्षेत्र के गौवा बाजार सरोजनी कान्वेंट स्कूल के समीप शानिवर की देर शाम रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही टाटा लोडर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई।भिड़ंत इतनी जबरजस्त थी कि टाटा लोडर ट्रक के अंदर चपक गई।जिससे लोडर सवार ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद शव को दर्घटना ग्रस्त वाहन से निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया।विश्वत सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक मृतक प्रतापगढ़ किशोरी स्वीट्स में नौकरी करते थे।और आंवले की डिलीवरी देने रायबरेली गये थे।कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया सड़क हादसे में लोडर ड्राइवर शब्बीर(45) निवासी अचलपुर प्रतापगढ़ और क्लीनर अशोक (45)निवासी सोरांव प्रयागराज की मौत हो गई है।जबकि ट्रक ड्राइवर भाग निकला।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest