13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक कि मौत एक गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवली क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।वही दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को करहिया चौकी में पुलिस ने पकड़ लिया है। सलोन कोतवाली के करहिया चौकी अंतर्गत कलुआपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जब कि घायल अवस्था मे पड़े युवक को एनएचआई की एम्बुलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश(35) सरोज पुत्र दसई निवासी पवैया मोहनगंज के रूप में की गई है। मृतक पेशे से राजगीर बताया जा रहा है।हालांकि घायल युवक की शिनाख्त अभी नही हो पाई है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को करहिया चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है।चिकित्साधिकारी अमित सचान ने बताया कि एनएचआई की एम्बुलेंस से दो युवक को मौके पर लाया गया था।जिसमे एक युवक की मौत हो चुकी थी।जब कि दूसरे युवक का हाथ फ्रेक्चर होने के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest