23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर की लूटपाट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर सोलह हजार रुपए लूट लिया। लहूलुहान ड्राइवर अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचा। जानकारी के मुताबिक बांदा से फैजाबाद मौरंग लादकर जा रहे श्याम बहादुर सिंह (30) पुत्र कौशल किशोर सिंह निवासी नवाबगंज गोण्डा, लालगंज-रायबरेली मार्ग में पूरे बदई के निकट स्थित एक ढाबे में खाना खाकर चलने लगा तभी आधा दर्जन बदमाश उसकी गाड़ी में जबरन बैठ गये और सुनसान जगह पाकर उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसके पास मौजूद, जूता, चप्पल, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत सोलह हजार की नकदी छीनकर फरार हो गये। भुक्तभोगी अपनी जान बचाकर कस्बे के गुरूबक्शगंज चौराहा स्थित पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest