22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ट्रक-टैम्पो की भिड़न्त में कई घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। ट्रक और टैम्पो में भिड़ंत होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी ग्रामीणों की मदद से सवारी व ड्राइवर को टैम्पो से बाहर निकाला गया, जिसमें ड्राइवर व सवारियों को गंभीर चोटें आयी हैं। घटना क्षेत्र के महराजगंज-रायबरेली रोड स्थित थुलवांसा के पास की है, सवारियां भर महराजगंज टैम्पो स्टैंड से रायबरेली जा रहे टैम्पो ट्रक से भिड़ंत हो गयी। जिसमे पूरे सींगरी निवासी धीरेन्द्र पुत्र राजेश (22), सरावन गौरीगंज अमेठी की उर्मिला पत्नी राजकुमार (20), अमन पुत्र गड्डू, उस्मान तथा ड्राइवर राजेश पुत्र रामकुमार शान्ति नगर व अन्य को गंभीर चोटें आयी ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज पहुंचाया गया जिसमे राजेश कुमार व धीरेन्द्र कुमार को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। वहीं दो लोगों की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर ग्रामीणों ने मौके से ही जिला अस्पताल पहुचा दिया था।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest