25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आई महिला, दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से टकरा जाने के कारण दूसरी बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रक महिला को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के नया पारा मजरे जेरी की रहने वाली गीता (36) पत्नी बबलू लालपुर स्थित गैस एजेंसी जा रही थी। खीरों कस्बे में पहुंचते ही नेहा ज्वेलर्स के पास बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रही बाइक से टकरा गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रक महिला को कुछ चलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खीरों अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest