28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

ट्रक की टक्कर से अधेड़ का पैर टूटा, रिफर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। ट्रक की टक्कर लगने से एक पचास वर्षीय अधेड़ का कई जगह से पैर फ्रैक्चर हो गया है।सूचना पर पहुंचे डायल हंड्रेड के सिपाहियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार कस्बे के शेखवाड़ा निवासी मोहम्मद महताब तेल लेने के लिये चक्की पर गया हुआ था।वह तेल लेकर साइकिल से आ रहा था तभी मुराईबाग चौराहे के निकट ट्रक की टक्कर लगने से अधेड़ का पैर कई जगहों से फ्रैक्चर हो गया है।अधेड़ की चीख पुकार सुनकर कस्बे के लोगो ने डायल हंड्रेड को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।घायल की हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक संजीव राय ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी मणि शंकर तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने कार्यवाही की जाएगी।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest