36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में घुसा, दो घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहां)। क्षेत्र के लालपुर के पास आज सुबह एक ट्रक UP22 T 93 94 अचानक एक मारुति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसा। इस ट्रक में रील पेपर लदा हुआ था और मोहम्मद रफी अली अहमद दोनों लोग केमरी गांव जिला रामपुर के रहने वाले हैं और शाहजहांपुर से रील पेपर लादकर कोलकाता जा रहे थे । आज सुबह निगोहा क्षेत्र के लालपुर टावर के पास एक मारुति को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और नहर में जा घुसा। जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी।

मौके पर पहुंची निगोहा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रफी, अली अहमद को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस के जरिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। जहां पर उपचार के बाद हालत को नाजुक देखते हुए दोनों लोगों को सिविल हॉस्पिटल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया । जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है । दूसरी गाड़ी के ट्रक ड्राइवर अब्दुल मलिक ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें हैं ट्रक ड्राइवर ने बताया हम लोग लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रहे थे कि अचानक एक मारुति आ गई और उसी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest