17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, क्लीनर घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर- बछरावां मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7:30 बजे के करीब दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के थाना मसौली के बड़ाभंवरा कला गांव का रहने वाला सच्चिदानंद मिश्रा (32) पुत्र राम धीरज मिश्रा अपने परिचालक साथी भारत यादव (30) पुत्र कुंती यादव बांदा से मौंरग लादकर हैदरगढ़ जा रहा था। वह जैसे से ही बछरावां के निकट एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा वहां रोड के किनारे खड़े ट्रक से उसका ट्रक पीछे से भिड़ गया। जिससे सचिदानंद मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में क्लीनर को गंभीर चोटें आ गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest