22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

ट्रकों की आमने सामने भिडंत, हादसें में एक चालक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (कोतवाली) क्षेत्र । ट्रकों की आमने सामने भिडंत हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई दूसरे चालक की हालत खराब है।घटना फतेहपुर लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 232 शोभवापुर गांव के निकट मे उस समय हडकंप मच गया जब दो ट्रकों की आमने सामने भिडंत हो गई हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।आनन फानन में घायलों को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ट्रक चालक रेडप्पा यू निवासी ग्राम माडमपल्ली थाना केवीपल्ली, आंध्र प्रदेश ट्रक लेकर भद्राचलम से नेपाल जा रहा था।पेपर लदे ट्रक में खलासी किरन भी बैठा था। लालगंज-फतेहपुर मुख्यमार्ग पर शोभवापुर गांव के सामने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दूसरे ट्रक का चालक पुष्पेंद्र सिंह निवासी जौहापुर थाना तिंदवारी जिला बांदा गंभीर रूप से घायल हो गया। रेडप्पा की मौत हो गई वहीं पुष्पेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest