30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

ट्यूबेल पर सो रहे व्रद्ध किसान की छप्पर के नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब खेत की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर एका एक छप्पर गिर पडा क्योंकि मामला बीती रात का था और तेज बारिष भी हो रही थी, जिसके कारण लोग कुछ समझ नही पाए। आज सुबह जब परिजन अपने खेत की ओर गए तो छप्पर को गिरा पाया, जिसके नीचे बृद्ध किसान गुरु चरण उम्र लगभग 63 वर्ष दबे हुए थे जिन्हें कड़ी मसक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुची भदोखर पुलिस व तहसीलदार ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच करने के बाद पुलिस ने सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest