24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के साकेत नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब टेंट हाउस के एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई । आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग को काबू करने के लिए लोगों ने कोशिश की परन्तु असफल रहे । घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, फायर बिग्रेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि कस्बे के साकेत नगर में बाबी टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई । आग का तांडव देख लोगों मे हड़कंप मच गया। टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लोग आप पर काबू न पा सके और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और लालगंज पुलिस ने काफी कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest