28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

टूटी पुलिया पर लगी दुर्घटना संकेतक चोरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में बीते अगस्त माह में सिलसिलेवार हुई चार चोरियों व प्राथमिक विद्यालय कोइली खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय बैंती में हुई चोरी एवं थाना क्षेत्र से चोरी हुई भैंसों का खाक छानती फिर रही खाकी खुलासा कर भी न पायी थी कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते बैंती, शिवली, दहिगावां, कोटवा, बहुदा खुर्द, बेडारु की सोलर लाइटों के बैट्री चोरी होने के साथ ही गूढ़ा में बांदा-बहराइच हाइवे पर स्थित टूटी पुलिया पर लगी दुर्घटना संकेतक रेडियम लाइट को चोरों ने पार कर दिया है। जिसके चलते सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार युवक टूटी पुलिया के मलवे से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। और उसकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest