39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

टीचर ने गर्लफ्रेंड से जबरन राखी बंधवाई, तो छात्र ने बिल्डिंग से लगा दी छलांग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक टीचर ने 18 साल के छात्र को उसकी गर्लफ्रेंड से जबरन राखी बंधवाने के लिए मजबूर किया, तो छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश की। ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ को पुलिस ने बताया, ‘निजी स्कूल के प्रिंसिपल और कुछ टीचर्स ने सोमवार को दिलीप कुमार साहा और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया। साथ में उनके मां-बाप भी बुलाए गए। गर्लफ्रेंड को साहा की कलाई पर राखी बांधने को कहा गया, जिसे दोनों ने नकार दिया। कुछ देर बाद साहा स्कूल बिल्डिंग के दूसरे माले पर गया और वहां से छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद साहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है’। स्कूल प्रशासन के विरोध में छात्रों और उसके अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और इस घटना में शामिल टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest