37.9 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से दो की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावॉ (रायबरेली)। थानाछेत्र के अन्तर्गत खैरहनी गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्क का टायर बदलते समय हुई ट्क की टक्कर से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राही से एस एस ब्रिक फील्ड से ईटों को लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक जिसका नम्बर UP33AT0447 का टायर दग जाने के कारण ट्रक ड्राइवर महबूब अली और क्लीनर दिलीप कुमार टायर बदलते समय पीछे से रायबरेली की ओर आ रहे ट्क GJ08Z4566 ने जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे चालक महबूब अली पुत्र साबिर अली निवासी नई बस्ती देवानंदपुर उम्र 39 वर्ष व क्लीनर दिलीप वर्मा पुत्र छोटेलाल 28 वर्ष, अहियारायपुर रायबरेली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है थाना अध्यक्ष रवेन्द सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हो गई है मुकदमा पंजीकृत अब आगे कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest