24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जुएं के अड्डे पर छापा, नौ गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने आचार्य नगर में चल रहे जुअे के अड्ड्ढडे का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब आचार्य नगर में छापा मारा गया तो वहां पर साकेत नगर निवासी मुकेश कुमार, सर्वोदय नगर निवासी अनिल कुमार व ऋषि कुमार, सर्राफा मंडी निवासी अरविन्द कुमार व अनिल गुप्ता, अम्बेडकर मार्ग निवासी मुन्ना लाल, आचार्य नगर निवासी शैलेन्द्र कुमार, राजेश कुमार व शुभम कुमार रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े गये। सभी पकड़े गये लोगों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जुए के अड्डे से 19 हजार रुपए मालफड़ से और 3200 रुपये के साथ ताश की गड्डी भी बरामद की गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest