27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जिले में सिर्फ कांग्रेस पार्टी की ही लहर – अदिति सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर सीट से कांग्रेस पार्टी की जनलोकप्रिय विधायिका अदिति सिंह ने सदर विधानसभा के विकास खण्ड राही के जरौला, अयासपुर डीही, अचकवापुर, लोधवारी, आधार का पुरवा, रामगंज बाजार, भरतगंज बाजार आदि गाँवों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गाँधी को चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जनता से जनसमर्थन की अपील की।

अदिति सिंह अपने पिता पूर्व सदर विधायक अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इस समय पूरे जनपद में जनता के बीच पहुँचकर निवर्तमान सांसद सोनिया गांधी के लिये जनसमर्थन की अपील कर रही हैं। सुश्री अदिति सिंह विधानसभा चुनाव में 90 हजार से अधिक वोटों से विजयश्री प्राप्त की थी इस विजयश्री में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा थी या यह कहना गलत नही होगा कि उनके मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी होने की वजह सेे उनकी पैठ महिला वोटरों के बीच बहुत ही अच्छी है। जोकि आम चुुुनाव में सोनिया गांधी को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

सुश्री अदिति सिंह जनता को सम्बोधित करती हुई कहती हैं इस समय पूरे जनपद में कांग्रेस पार्टी की ही लहर है क्योंकि देश की आजादी के बाद, रायबरेली जनपद में अगर किसी राजनैतिक पार्टी ने विकास का कार्य किया है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने किया है। जनपद में एम्स, रेलकोच, एफ.डी.डी.आई, नाईपर, रिंग रोड, पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट, निफ्ट, नेशनल हाईवे, आदि कांग्रेस पार्टी की ही देन है जिसे कोई झुठला नही सकता। जिनके आने के बाद जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान हंस कुमार चौरसिया प्रधान, श्यामलाल पासवान पूर्व प्रधान, प्रधान कृषण कुमार यादव, प्रधान सन्दीप यादव, दयाराम यादव, राम खेलावन पासवान, बाबू राम यदव, कंधई लाल मिश्रा, प्रधान वीरेन्द्र सिंह, आलोक, शशिभूषण बाजपेई, शिवबरन यादव अध्यक्ष व्यापार मंडल भरतगंज, कन्हैयालाल, प्रथ्वी पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने बूथ स्तर तक मेहनत करने का संकल्प लिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest