27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलाल गंज पुलिस कस्बा मोहनलालगंज में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग उपनिरीक्षक अनिल कुमार मैं हमराह सिपाही अजय शुक्ला के साथ चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक जिला बदर अपराधी ग्राम गौरा मजरा पल्टिहा में अपने घर पर मौजूद है अगर जल्दी किया जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा एक संदिग्ध व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा था पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह भागने में असफल रहा पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बीनू पुत्र राजा राम निवासी ग्राम पल्टिहा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन द्वारा जिला बदर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest