जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

114

बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित बस स्टॉप चैराहे के पास भारतीय जनमानस पार्टी के द्वारा बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में भारतीय जनमानस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता बृजेश चैधरी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनमानस पार्टी का लक्ष्य भ्रष्टाचार को मिटाना है। आम जनमानस के लिए भारतीय जनमानस पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बृजेश चैधरी को जिलाध्यक्ष, मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, विकास अवस्थी को जिला महासचिव, लवकुश को जिला सचिव, जय सिंह पटेल को मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार को संगठन मंत्री, शंकर संयुक्त मंत्री, सीमा देवी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष में उमेश मिश्र, प्रभारी सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Previous articleप्रधान संघ ने आयोजित की शोक सभा
Next articleबिना सब्सिडी LPG सिलेंडर 133 रुपये सस्ता, सब्सिडी वाले के दाम 6.52 रुपये घटे; चेक करें नया रेट