14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जिलाधिकारी ने परिवार के साथ शिवरात्रि से 1 दिन पूर्व मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)- पतित पावनी मां गंगा के पावन पर्व पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा अपने परिवार के साथ शिवरात्रि से 1 दिन पूर्व ही मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।

शिवरात्रि से 1 दिन पूर्व ही डलमऊ कस्बे की सड़क घाट पर रविवार को देर शाम गंगा तट पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर तीर्थ पुरोहित पवन कुमार, रितिक कुमार शास्त्री की मौजूदगी में विशाल मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजा एवं आरती की गई।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने मां गंगा को नमन करते हुए पंचामृत से अभिषेक किया इसके बाद फूल मालाओं एवं रोली चंदन मां गंगा को भेट किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा नायब तहसील विनोद कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, वरिष्ठ लिपिक सोहराब अली, शुभम गौड़, सभासद विनोद निषाद, सभासद मानवेंद्र मिश्रा, गंगा पुजारी पुकुन पंडा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest