37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जिलाधिकारी के सख्त रुख को देखकर अधिकारी आये हरकत में और कर डाली ये कार्यवाही

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। खेतो में पराली जलाने वालो पर प्रसाशन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने खेतो में पराली जलाने पर रोक लगाई थी।इसके बावजूद कुछ किसानों ने जिलाधिकारी के आदेशों पर ध्यान नही दिया।रविवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की है।सलोन कोतवाली पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि सलोन धरई मार्ग पर खेतो में पराली जलाई जा रही है।जिसके बाद उपजिलाधिकारी अशीष सिंह के निर्देश पर सलोन पुलिस ने अशोक पुत्र मेवा लाल नगर पंचायत सलोन, गिरजा शंकर पुत्र दुखीलाल निवासी रामनगर रसूलपुर, छिटई पुत्र धुरई निवासी चकभीरा व छोटे लाल पुत्र श्याम लाल कोडरा धरई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।पुलिस ने बताया की इन सभी पर आरोप है जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पकड़े गये आरोपियों ने खेतो में पराली जलाई है।उपजिलाधिकारी अशीष सिंह ने बताया कि खेतो में पराली जलाने को लेकर शासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है।जिसके बावजूद क्षेत्र के किसान खेतो में पराली जलाने से बाज नही आ रहे है।क्षेत्र के सलोन कोतवाली के अंतर्गत चार व नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पराली जलाने की सूचना मिलने पर भूमि स्वामी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest