12 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मौके पर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद तथा 500 किग्रा लहन को नष्ट किया गया

तिलोई (अमेठी)। शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा थाना मोहनगंज अंतर्गत ग्राम खानपुर चपरा, शंकरगंज और कोची में चेकिंग और दबिश की कार्यवाही की गई। कुल तीन अभियोग पंजीकृत किये गए और 25 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।500 किलो लहन भी मौके पर नष्ट किया गया। सुंदरा पत्नी अशोक कुमार निवासी खानपुर चपरा थाना मोहनगंज को मौके पर शराब बेचते गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध ये अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे भी चलता रहेगा।दबिश टीम में वंदना केशरवानी आबकारी निरीक्षक, शशिकांत ,प्रधान आबकारी सिपाही व सुरेंद्र जयसवाल आबकारी सिपाही साथ रहे।

(मोजीम खान)

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest