39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही, हड़ताल में चल रहे लेखपालों पर हो गई ये कार्यवाही

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हड़ताल पर रहने वाले अन्य लेखपालों पर भी कार्यवाही नो वर्क, नो पे, ब्रेक इन सर्विस

रायबरेली। नोटिस दिए जाने के बाद भी हड़ताल पर रहने वाले लेखपालों पर रायबरेली प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है 7 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है तथा हड़ताल पर रहने वाले अन्य लेखपालों को नो वर्क नो पे ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही की गई है। कंचन टुडे ने पहले की जानकारी दे दी थी लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है। जिन लेखपालों को निलंबित किया गया है उनमें धर्मेंद्र मिश्रा सदर, शिव दुलारे गुप्ता डलमऊ, धर्मराज सिंह लालगंज, जितेंद्र सिंह चौहान महाराजगंज, शंकरलाल ऊंचाहार, संतलाल सलोन, जिला अध्यक्ष राजपाल यादव को निलंबित किया गया है।

इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है हड़ताल पर रहने वाले लेखपालों को नोटिस के माध्यम से हड़ताल खत्म करने को कहा गया था लेकिन हड़ताल में रहने वाले लेखपालों ने हड़ताल खत्म नहीं की जिसके एवज में बड़ी कार्यवाही की गई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest