26.4 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जिलाधिकारी की ये तैयारी जनपद में रचेगी इतिहास

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

वर्षाकाल में एक दिन में जनपद में 40 लाख विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का करना है रोपण, तैयारियां रखे दुरूस्त: डीएम

वृक्षों का रोपण करते समय मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का रखे ध्यान: शुभ्रा सक्सेना

रायबरेली

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बचत भवन के सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति व अन्य विभागों द्वारा 1 दिन में 40 लाख वृक्षो का रोपण किया जाना है। इसके लिए समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी तैयारिया जून माह के अन्तिम दिनों तक पूर्ण कर ली जाये। जुलाई माह व वर्षाकाल के शुरू में ही प्रत्येक वर्ष संघन वृक्षो का रोपण किया जाता है। इस वर्ष भी एक दिन में 40 लाख वृक्षो का रोपण किया जाना है। सरकार द्वारा वृक्षारोपण जिन विभाग को लक्ष्य आवंटित किया गया है यदि विभागों अभी तक जमीन, स्थान आदि चयनित नही किया गया है तो व तत्काल चयनित कर माइक्रोप्लान तैयार कर शीघ्र ही प्रभागी वनाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करवा दें। जनपद में लगभग 40 लाख वृक्षारोपण का कार्य करना है। मांगी गई सूचना जिला वृक्षारोपण समिति की मुहैया करवा दिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि ईट भट्टा के सामने व उसके निकट खाली स्थानों पर ग्रीनबेल्ट बनाया जाये तथा शहर के प्रत्येक कार्यालय जिनके पास जमीन खाली है वहां आरडीए संघन वृक्षो का रोपण कराये। नगर पंचायत व नगर पालिका जनपद में खाली स्थानों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक वृक्षो का रोपण का कार्य करने में आगे आये।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि हमें मानव जीवन के अस्तित्व की रक्षा के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण व उनका संरक्षण व सम्वर्धन करा होगा। संघन वृक्षारोपण कार्यक्रम एक व्यक्ति-एक वृक्ष आदि कार्यक्रम के तहत गत वर्ष जन से वन को जोड़कर कर वृक्षारोपण को जनान्दोलन बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस वर्ष भी एक व्यक्ति एक वृक्षारोपण करे तथा कार्य योजना बनाकर तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि वृहद वृक्षरोपण वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षों को लगाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासन द्वारा वर्षाकाल 2020 में प्रदेश में पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है जिसमें जनपद में विभिन्न विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित है जिसके सापेक्ष अन्य विभाग कार्य योजना बनाकर अपने लक्ष्य के अनुसार पौध रोपित करना है। सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण की तैयारियां कितने गढ्ढे खुदे, गढ्ढों का साईज 60ग60 का है पौधों की लम्बाई 03 फीट से कम न हो। वृक्षो की सुरक्षा हेतु रखवाली आदि की जानकारी प्रत्येक दशा में दें तथा जियों टैगिंग करवा लें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य वन विभाग 1500000, पुलिस विभाग 6700, ग्राम्य विकास विभाग (मनरेगा) 1466100, राजस्व विभाग 166900, पंचायतीराज विभाग 166900, विकास प्राधिकरण 6700, उघोग/अद्योगिक विभाग 11400, नगर पालिका/नगर पंचायत 22100, लोक निर्माण 10300, सिचाई विभाग 10300, कृषि विभाग 281060, बीएसए 3340 सहकारिता विभाग 6700, पशुपालन 5800, विद्युत 4600, माध्यमिक/उच्च शिक्षा 24440, प्राविधिक शिक्षा 5500, पर्यावरण 75000, स्वास्थ्य 9300, परिवहन 3100, रेलवे 18700, रक्षा विभाग 6700 उद्यान विभाग 101500, आई0एफ0एफ0डी0सी0 3100 आदि विभाग अपने आवंटित वृक्षारोपण के लक्ष्यों को भलि-भांति जान लें। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष भूमि का चयन एवं अग्रिम मृदा कार्य सम्बन्धी कार्यवाही शीघ्रपूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें जिससे कि वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया जा सके। जनपद में जिससे एक दिन में लगभग 40 लाख वृक्षों का रोपण किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षों का रोपण में मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया जाये।
प्रभारी वनाधिकारी तुलसीदास शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला वृक्षारोपण समिति के दौरान अधिकारियों से कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराये। उन्होंने कहा कि लोगों को वृक्षारोपण हेतु पे्ररित करने के साथ ही आस-पास वृक्षा रोपण करने के लिए लोगों को जागरूक भी करें। आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्यों के सापेक्ष कार्ययोजना, वृक्षारोपण स्थल का चयन, रोपित किये जाने वाले पौधों का चयन, पौधों की प्राप्ति हेतु स्त्रोत आदि के सम्बन्ध मे वन विभाग से जानकारी प्राप्त कर लें। वृक्षारोपण के सम्बन्ध में डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने भी विस्तार से अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि खाली जमीनों एवं निजी जमीनों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगायें तथा अपने वाली पीढ़ी को एक प्रदूषण मुक्त और बेहतर वातारण उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी निभायें। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहजन जैसे जल्द तैयार होने वाले पौधों के रोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व डीएफओ तुलसीदास शर्मा, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एडी सूचना प्रमोद कुमार, डीसी मनरेगा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest