12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जिलाधिकारी की एक और नेक पहल महिला थाने को दिया पिंक टॉयलेट

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर महिला थाने में विकास प्राधिकरण की टीम ने पहुँचकर अचानक नाप जोख करने लगे, सब लोग हक्का बक्का हो गए कि आखिर माजरा है क्या जानकारी करने पर पता चला कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने महिला थाने में महिला फरियादियों के आगन्तुक कक्ष के साथ ही पिंक टॉयलेट को बनाने का निर्देश जारी किया। जिससे महिला कर्मचारियों के अलावा अन्य महिलाओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही होने पाएगीमहिला फरियादियों के लिए बैठने के लिए महिला थाने में अलग से एक कक्ष बनाया जाएगा, जिसमे महिलाएं अपने छोटे बच्चो को स्तनपान व उनकी अन्य चीजें को वो बिना किसी डर हिचकिचाहट के वो इस्तेमाल कर सकती जिलाधिकारी के इस नेक कार्य की महिला थाना प्रभारी संतोष सिंह व महिला थाना के स्टॉप व आम जनमानस से भूरी भूरी प्रशंशा की है ।आर डी ए के अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द निर्माण कार्य चालू करवा दिया जाएगा ताकि महिलाओं को इसका लाभ मिल सके ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest