20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जिंदगी से परेशान युवक ने करी अपनी जीवनलीला समाप्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)।-सलोन कोतवाली क्षेत्र में जिंदगी से परेशान एक युवक ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लिया था।जिसकी देर शाम मौत हो गई।हल्का सिपाही अकील अहमद ने बताया कि अस्पातल से ले जाते समय ही उसने रास्ते मे दम तोड़ दिया।बताते चले कि तौसीफ पुत्र इस्तियाक निवासी ब्लाक के समीप ने शुक्रवार की दोपहर कीट नाशक जहर पी लिया था।जिसे उसी के मोहल्ले के कुछ लोग प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे थे।डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल का रिफर कागज तैयार करदिया था।लेकिन युवक को कोई जिला अस्पताल ले जाने को राजी नही हुआ।घण्टो बाद जब माता पिता अपने बेटे को सरकारी अस्पताल लेने पहुँचे तबतक देर हो चुकी थी।पुलिस कर्मी अकील अहमद के मुताबिक रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया था।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest