24.6 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

जहरीला फल खाने से 4 बच्चो की हालत बिगड़ी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों(रायबरेली)।थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में खेलने गए बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया जिससे चार बच्चों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी पर परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया गया जबकि एक की हालत गम्भीर होने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।थाना क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी ब्रजेश (8),शशि (12),ऋषि(8),सुनैना(5),मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से खेलने निकले थे।घर के पास ही लगे जेट्रोफा के फल इन्होंने खा लिए,घर लौटने पर सभी के उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों लाया गया।जहां डॉक्टरों ने इन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।वही शशि की हालत गम्भीर होने की वजह से जिला अस्पताल रिफर दिया।
बच्चों का इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सभी बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया था,जिससे उल्टी और दस्त शुरू हो गए थे।

अनुज मौर्य /धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest