24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

जले अलाव, लोगों को मिली ठंठ से राहत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। ठंड से आम जन जीवन प्रभावित होने लगा है। ठंड से कांप रहे लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बस स्टाप और रेलवे स्टेशन पर अलाव जलवाए। डीएम संजय कुमार खत्री के निर्देश और एसडीएम शशांक त्रिपाठी के आदेश पर लेखपाल चंद्र कुमार दीक्षित ने अलाव जलवाये। अलाव जलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। भीषण ठंड ने लोगों का चैन छीन लिया है। डीएम संजय कुमार खत्री ने ठंड को देखते हुए जहां पूरे जिले में अलाव जलाने का निर्देश जारी कर दिया है, वहीं शहरी क्षेत्रों में इसकी शुरूआत भी उपजिलधिकारी शशांक त्रिपाठी केआदेश पर हो गई है। इस दौरान आलोक शुक्ला, पियूष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest