17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जयहिंद युवा सेना युवाओं को दे रही निशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण, युवा वर्ग ले रहा बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण में हिस्सा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। जय हिंद युवासेना के संस्थापक रिटायर्ड सूबेदार पवन सिंह निवासी गौतमनखेडा ने आगामी रायबरेली जिले की अगस्त महीने में होने वाली सेना भर्ती को लेकर एक प्री टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सरेनी क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैप्टन अवधेश सिंह प्रशिक्षण प्रभारी और श्रीमती कुमकुम सिंह महामंत्री जयहिंद युवा सेना मौजूद रही। इस दौरान जयहिंद युवा सेना खेल मैदान में लड़कों और लड़कियों ने टेस्ट दिया जिसमें लड़कों ने 1600 मीटर रेस, बीम, 9 फीट गढ्ढा कूद और जिगजैग बैलेंसिंग का टेस्ट दिया वहीं लड़कियों ने 1600 मीटर रेस, लम्बी कूद और ऊंची कूद का टेस्ट दिया।लड़के और लड़कियां इस टेस्ट के दौरान से उत्साहित दिखे। सभी बच्चों को फिजिकल प्रशिक्षण के अच्छे गुण सिखाये गये। जिसका सभी बच्चों को आने वाली भर्ती में लाभ मिलेगा। जयहिंद युवा सेना खेल मैदान में यह प्रतियोगिता निःशुल्क आयोजित की गई।

जय हिंद युवासेना के संस्थापक रिटायर्ड सूबेदार पवन सिंह ने बताया कि यहां पर लड़कों और लड़कियों को सेना, पुलिस, नौसेना, वायु सेना,बी एस एफ आदि में भर्ती होने के लिए निःशुल्क फिजिकल प्रशिक्षण चलता रहेगा। क्षेत्र के लड़के और लड़कियां जयहिंद युवा सेना खेल मैदान में आए और इस निःशुल्क अवसर का लाभ उठाये। अगला टेस्ट 26 जुलाई को होगा। उन्होंने साथ ही साथ यह भी बताया कि जयहिंद युवा सेना मैदान में फिजिकल प्रशिक्षण पा रहे नितिन लोधी ने आज गाजियाबाद में बी एस एफ में फिजिकल पास कर लिया है जो कि जय हिंद युवासेना मैदान की देन है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest