20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जब हवस की आग के भूखे दो युवकों को पुलिस ने भेजा सही ठिकाने

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। हवस की आग में अंधे दो युवक पड़ोस के घर मे घुस गये।और महिला के पति की गैर मौजूदगी में उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।हालांकि महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगो ने पकड़कर पहले उनकी पिटाई की,फिर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत पल्हीपुर निवासी धीरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र राम सुंदर सिंह वा अरविंद पुत्र जितेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात नौ बजे अपने पड़ोस का दरवाजा खटखटाने लगे।महिला ने दरवाजा खोला तो दोनो आरोपी घर के अंदर घुस गये।और महिला से उसके पति के बारे में पूछने लगे।महिला ने बताया कि उसके पति अभी घर से बाहर है,तभी दोनो आरोपियों के अंदर का रावण जाग उठा।और बदनीयती से उसको बाहों में जकड़कर छेड़छाड़ करने लगे।आरोपियों युवकों के चंगुल में फंसी महिला ने बचाव की गुहार लगाई, तो आरोपी भागने लगे।तभी गांव वालों ने पकड़कर पहले उनकी पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया की महिला को छेडने के आरोप में दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest